सहारनपुर, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शुक्रवार को महानगर स्थित घंटाघर चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और विजय के नारे लगाते हुए जीत की खुशी जाहिर की। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों पर पूरा भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे एनडीए सरकारों की सुशासन और विकास की नीति की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि बिहार की जनता ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त दलों को वह स्वीकार नहीं करती। जनता को विकास और पारदर्शिता वाली एनडीए सरकार चाहिए। कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की...