बिहारशरीफ, नवम्बर 15 -- रहुई, निज संवाददाता। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी की जीत के बाद रहुई प्रखंड के पतासंग और मोरा तालाब में दूसरे दिन भी जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने होली और दिवाली एक साथ मनायी। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। पटाखों की आवाज से गांव गूंज उठा। मोरा तालाब मंडल अध्यक्ष बिट्टू कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. सुनील कुमार को हराने के लिए विपक्षियों ने हरसंभव प्रयास किया। जनता ने उन्हें नकार दिया और भारी मतों से जीत दिलायी। मौके पर राजवीर सिंह, राजन सिंह, राहुल सिंह, रणवीर सिंह, अविनाश सिंह, विक्की सिंह, नीतीश कुमार, रौनीत सिंह, विकास सिंह, विपुल सिंह, श्रवण सिंह, अप्पू सिंह, गोलू सिंह, सिप्पू सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.