गढ़वा, नवम्बर 15 -- मेराल। बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बस स्टैंड में जमकर आतिशबाजी व नारेबाजी कर खुशियां मनायी। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने कहा कि महागठबंधन इस बार चुनाव पूरी तरह फेल हो चुका है। जनता का भरोसा भाजपा व एनडीए के साथ है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ही विकास का वाहक है। राजद, कांग्रेस व झामुमो महागठबंधन में सिर्फ अपनी झोली भरने की परंपरा है। वहीं भाजपा का सोच सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। इसलिए जनता भाजपा सरकार चाहती है। मौके पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रूपू महतो, दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञान रंजन चौबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तरी मंडल रामाकांत गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य...