गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- गोपालगंज। सदर प्रखंड के चैनपट्टी स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करना था। समारोह में भाजपा के साथ जदयू, लोजपा (रामविलास), हम सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सदर विधायक सुभाष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके प्रयासों से ही संगठन मजबूत बनता है। एनडीए की एकजुटता पर जोर देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एमएलसी राजीव कुमार, भाजपा जिलाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.