औरंगाबाद, मई 20 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड में 25 मई को एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत भ्रमण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। यात्रा के दौरान मदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, पुलिस अनुमंडल की स्थापना, मां उमंगेश्वरी शक्ति पीठ, सीता थापा मंदिर और देव सूर्य मंदिर को रामायण सर्किट में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर सरकार से मंजूरी प्राप्त करने के प्रयासों को रेखांकित किया जाएगा। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, पुल-पुलियों का निर्माण, और उत्तरी कोयल नहर परियोजना को पूरा करने जैसे विकास कार्यों की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। उन्ह...