नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड में मासिक सुविधा कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का उद्देश्य परिषद क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराना, सुविधाएं देना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना था। कैंप के दौरान कुल 54 शिकायतें औपचारिक रूप से दर्ज की गईं, जिनका समाधान संबंधित विभागों द्वारा किया गया। ये शिकायतें मुख्य रूप से कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, जनस्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्य, कर और संपदा विभागों से जुड़ी थीं। शिकायतों के प्रभावी निपटारे के लिए 30 से अधिक विभागों के 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...