पलामू, फरवरी 23 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू प्रखंड के अंतिम छोर पर स्थित ओबरा गांव निवासी सह एनडीआरएफ के शहीद हवलदार विजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को तीसरे पहर में किया गया। गांव के समीप बांकी नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि शहीद के दस वर्षीय एकलौता पुत्र बिट्टू कुमार ने दिया। हवलदार की जयपुर में हार्टअटैक से हुई मौत थी। सोमवार अपराह्न शहीद का पार्थिव शरीर गांव में जयपुर से पहुंचने पर चारो तरफ मातम छा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के कई गांव से हजारों लोग उपस्थित थे। सभी के आखों में अपने गांव के सपूत को असमय जाने का गम व चिंता साफ दिख रहा था। शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर के अलावा पांडू थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.