आरा, फरवरी 10 -- चरपोखरी,एक संवाददाता। प्रखंड के बरनी स्थित लाखा इंटर स्तरीय विद्यालय में मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम की ओर से आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय त्वरित बचाव और प्राथमिक उपचार के तरीकों से अवगत कराया गया। शिविर में एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से सीपीआर का लाइव डेमो बच्चों से करवाया गया। टीम की ओर से बताया कि अगर अचानक किसी व्यक्ति की हृदय गति रुक जाए या वह बेहोश हो जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले के कीमती मिनटों में सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसके अलावा छात्रों को सर्पदंश, आग लगने पर बचाव और पानी में डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकालने के आधुनिक तरीकों का अभ्यास कराया गया। जवानों ने घरेलू सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.