बुलंदशहर, फरवरी 13 -- डिबाई, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पला कसेर में शासन के निर्देशों के अनुपालन में एनडीआर एफ की 8 वीं बटालियन द्वारा छात्राओं को आपदा से बचाव के गुर बताए। टीम इंचार्ज एसआई उज्ज्वल कांत पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला विंग ने छात्राओं को भूकम्प, बाढ़,तथा अन्य आपदा की स्थिति में स्वयं तथा दूसरे के जीवन को बचाने के तरीके बताएं। प्राथमिक उपचार किस प्रकार से देना है यह भी बताया गया। छात्राओं ने भी इन बचाव तकनीक का अभ्यास करके देखा। आठ सदस्यीय दल द्वारा कालेज को बचाव की किट भी प्रदान की गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद , प्रमोद कुमार, सिंह वीर प्रताप सिंह, हरेन्द्रसिंह अवधेश कुमार, आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...