गढ़वा, दिसम्बर 19 -- डंडई, प्रतिनिधि। एनडीआरफ की ओर से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ देवलाल करमाली, सीओ जयशंकर पाठक के अलावा अन्य कर्मी व अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर आपात स्थिति से बचाव की विशेष जानकारी एनडीआरएफ टीम ने लोगों को दिया। एनडीआरफ टीम के एसआई कवि रंजन शर्मा ने आग से बचने, वज्रपात और भूस्खलन की स्थिति में बचाव की जानकारी दी। उसके अलावा लोगों को सर्पदंश, सड़क दुर्घटना, सिर फटने, हाथ टूट जाने, लकवा मार देने जैसी अन्य विषयों पर बचाव और तत्काल प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम के सदस्य गुलशन कुमार, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार और हिमांशु कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। बीडीओ ने कहा कि एनडीआरएफ टीम की ओर से दी गई जानकारी काफी उपयोगी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.