गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- गाज़ियाबाद। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) अकादमी में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को अकादमी के अधिकारियों और जवानों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान, वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी ने भगवान शिव को जल और बेल पत्र अर्पित किए। साथ ही अकादमी में ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया। इस सत्र में, जवानों और अधिकारियों ने ध्यान किया। अकादमी के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल जवानों को मानसिक शांति देते हैं, बल्कि उनके बीच एकता को भी बढ़ावा देते हैं।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.