चतरा, फरवरी 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी परियोजना में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार का ब्यौरा का मांग गाड़ीलौग मुखिया सविदा खातून ने की है। जिसको लेकर मुखिया ने मानव संसाधन पदाधिकारी, एनटीपीसी टंडवा को पत्र लिखकर परियोजना में स्थानीय एवं प्रभावित परिवारों को दिए गए रोजगार का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की है।मुखिया ने अपने पत्र में कहा है कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सभी खनन कंपनियों एवं पावर प्लांटों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को तथा 25 प्रतिशत बाहरी लोगों को दिया जाना अनिवार्य है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं एवं प्रभावित परिवारों को अब तक कितने प्रतिशत रोजगार दिया गया है, इसकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा स्थानीय ग्रामीणों को चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.