सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली बिजलीघर की 200 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई को मंगलवार 23 दिसम्बर से वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद कर दिया गया है। देर रात्रि इस इकाई को 23:55 पर बाक्सअप कर दिया गया है। वार्षिक अनुरक्षण के बाद इस इकाई को पुन:चालू किया जायेगा। इस बीच अनपरा बिजलीघर की भी 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को महज तीन घंटे के भीतर चालू कर लिया गया। पीए फैन की खराबी से यह इकाई 2:21 पर बंद करनी पड़ी लेकिन उसे 05:37 पर चालू कर दिया गया। बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट की बंद चौथी इकाई को भी कल तक चालू करने की उम्मीद प्रबन्धन ने जतायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.