सोनभद्र, मार्च 20 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी रिहन्द की पांच सौ मेगावाट क्षमता की पहली इकाई और घाटमपुर की 660 मेगावाट की पहली इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया है। दोनों ही इकाइयों से अब 23 मार्च तक चालू होने की उम्मीद यूपीएसएलडीसी ने जतायी है। तापमान में इजाफे से सूबे में बिजली की पीक डिमाण्ड 20 हजार मेगावाट के पार पहुंचे के बीच इन इकाइयों के बंद होने से सिस्टम कंट्रोल की मुश्किलें बढ़ने लगी है। जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी रिहन्द की पांच सौ मेगावाट की पहली इकाई को बुधवार देर रात्रि 10:23 पर ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद करना पड़ा है। इस इकाई को अब 23 मार्च की शाम तक सिंक्रोनाइज करने की सम्भावना यूपीएसएलडीसी ने जतायी है। इस इकाई से प्रदेश को बेहद सस्ती दरों पर 187 मेगावाट बिजली हासिल होती है। दिक्कतें तब और बढ गयी जब उत्पादन निगम-नवेली लिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.