नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने राजस्थान में अपनी 500 मेगावाट की भाडला सौर परियोजना से 13 जनवरी से 300 मेगावाट बिजली की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू कर दी। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी, सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी है। एनटीपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित एवं व्यावसायिक क्षमता क्रमशः 87,287 मेगावाट और 86,207 मेगावाट हो गई। इसमें कहा गया कि एनटीपीसी ने राजस्थान में स्थित 500 मेगावाट की भाडला सोलर पीवी परियोजना के पहले हिस्से की 300 मेगावाट क्षमता के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) की घोषणा के बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...