नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। बिंदापुर इलाके में एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना बिंदापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित आशीष चमोली परिवार के साथ उत्तम नगर में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई के यहां किराए पर रहने वाले सुधांशु कुमार ने उसे एनटीपीसी में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके एवज में दो लाख 86 हजार रुपये भी ले लिए। जून 2024 में आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक कथित ऑफर लेटर भेजा। संदेह होने पर जब जांच की गई तो दस्तावेज फर्जी पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...