लातेहार, दिसम्बर 13 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड के गेरेंजा गांव में हराफू स्कूल के समीप शुक्रवार को आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एनटीपीसी द्वारा मांगे जा रहे गैर मजूरवा,जंगल झाड़ी और फॉरेस्ट लाइन क्षेत्र के लिए ग्राम सभा एनओसी के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है,जिसे वे किसी भी कीमत पर कंपनी को नहीं देंगे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे पीढ़ियों से इस जमीन पर खेती किसानी करते आए हैं और यदि कंपनी ने खनन की प्रक्रिया शुरू की तो पूरे गांव को विस्थापन की मार झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने इसे जल जंगल जमीन की लड़ाई बताते हुए आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव ने कहा कि कंपनी प्रशासन के संरक्षण में दलालों के माध्यम से ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास...