रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) की ओर से रांची में दो दिवसीय राष्ट्रीय खनन सम्मेलन 'स्ट्रैटम 2025' का आयोजन 15-16 दिसंबर को किया जा रहा है। उद्देश्य खनन क्षेत्र में रणनीतिक परिवर्तन, संसाधन अधिग्रहण, तकनीकी उन्नयन और सतत खनन को बढ़ावा देना है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने एनटीपीसी के 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और लागत में कमी लाने पर विशेष जोर दिया। सीएमडी गुरदीप सिंह ने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, कोयला गैसीफिकेशन और कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन जैसी पहलों को एनटीपीसी की दीर्घकालिक ऊर्जा रणनीति का अहम हिस्सा बताया। मुख्य वक्ताओं में एनटीपीसी के निदेशक (ईंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.