हजारीबाग, जनवरी 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोल माइंस के अधिग्रहण क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावितों ने गुरुवार को बैठक की। अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने किया। बैठक में केरिगढ़ा, बड़कागांव एवं चमगढ़ा के रैयत उपस्थित रहे। रैयतों ने चमगढ़ा से केरिगढ़ा तक बन रहे सड़क का विरोध कर रहे थे। जिसको लेकर बैठक में एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक भूमि अधिग्रहण गुंजन रघाटे, त्रिवेणी सैनिक के लैंड महाप्रबंधक श्याक पॉल, उपमहाप्रबंधक उत्तम झा मुख्य रूप से उपस्थित होकर रैयतों से वार्ता की। एनटीपीसी के अधिकारी के द्वारा भरत राम केस का हवाला देते हुए बताया कि यदि गैर मजरूआ भूमि जिनका दखल कब्जा के साथ वैध कागजात 30 वर्षों से पुराना होगा तो उन्हें फोरमेन कमेटी से सत्यापित के बाद रैयती के दर से मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। जिस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.