औरंगाबाद, फरवरी 13 -- शिविर में 250 ग्रामीणों का किया गया नेत्र जांच नवीनगर में दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन फोटो- 13 फरवरी एयूआर 12 कैप्शन: नवीनगर में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में नेत्र जांच कराते ग्रामीण नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना की ओर से शुक्रवार को सामुदायिक विकास नीति के तहत दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेह एवं अंकोरहा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित हुआ। परियोजना के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 250 लोगों ने नेत्र जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा प्राप्त की। शिविर का उद्घाटन अपर महाप्रबंधक ओंकार नाथ और एनटीपीसी अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीता शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन का उद्देश्...