हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि डर का माहौल पैदा करने के लिए एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को गोली मारी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इसका खुलासा डीआइजी संजीव कुमार और एसपी अरविंद कुमार सिह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में किया। विदित हो कि आठ मार्च कुमार गौरव को केरेडारी के एनटीपीसी जाने के दौरान अपराधियों ने कटकमदाग के फतहा के पास गोली मार दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को आपराधिक संगठनों से जुड़े स्थानीय युवा अपराधियों ने अंजाम दिया है। चौकाने वाली बात यह है कि इस मामले का मास्टर माइंड गैंगस्टर अमन साहू का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने उसके नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी केरेडारी डिस्पैच के डीजीएम कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.