अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- अम्बेडकरनगर। झारखंड प्रांत मेंएनटीपीसी के केरेडारी कोयला खनन परियोजना में तैनात उप महाप्रबंधक कुमार गौरव की बीते दिनों गोली मारकर हुई हत्या की घटना के विरोध में टांडा परियोजना में कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान घटना में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। एनटीपीसी अधिकारियों ने कहा कि जिस तरह से कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या की गई, वह चिन्ता का विषय है। इस दौरान घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने, मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने, कुमार गौरव को शहीद घोषित किए जाने और एनटीपीसी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। कहा गया कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे सब आंदोलन को विवश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.