लातेहार, दिसम्बर 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक के लिए आयोजित होने वाले गैरमजरूआ जंगल झाड़ी तथा प्रोटेक्टेड एवं डिमार्केटेड वन भूमि पर वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से तीन ग्रामों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। अंचल अधिकारी ने जारी पत्र के अनुसार ग्राम सभा की तिथि भी निर्धारित किया गया है। बिशुनपुर गांव में 15 दिसंबर को स्थान प्राथमिक विद्यालय, बिशुनपुर,गेरेंजा 16 दिसंबर प्राथमिक विद्यालय गेरेंजा,भैंसादोन 17 दिसंबर मध्य विद्यालय भैंसादोन को। साथ ही साथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने निर्देश दिया है कि ग्राम प्रधान एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष और सचिव सभी ग्रामीणों को ग्राम सभा की सूचना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित वनपाल एवं क्षेत्र पदाधि...