चतरा, फरवरी 21 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। साल 2022 से संचालित एनटीपीसी के चट्टी बारियातू माइंस यानी सीबी माइंस पिछले एक माह से कोल उत्पादन और डिस्पैच पर ताला लगा हुआ है। विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के नेतृत्व में यह माइंस बंद रहा। शुक्रवार को बंद कराने के दौरान हजारीबाग प्रशासन ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक को हिरासत में तो लिया पर रात भर थाना में रखने के बाद शनिवार की सुबह छोड़ दिया। शनिवार को कभी उक्त माइंस कभी चालू होता तो कभी बंद होने की खबर कोयलांचल में दौड़ती रही। इसका तमाशा दिन भर चलता रहा।पिछले एक माह से चल रहे आंदोलन से कोयलांचल में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस आंदोलन से केरेडारी के रैयत और प्रभावितों को क्या लाभ मिला? जानकारी के अनुसार एनटीपीसी के सीबी माइंस चट्टी बारियातू,पगार और जोरद...