भागलपुर, दिसम्बर 19 -- एनटीपीसी कहलगांव आवासीय परिसर के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से जुड़े लगभग 80 संविदा मजदूर गुरुवार को वरिष्ठ प्रबंधक इलेक्ट्रिकल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। मजदूरों ने इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि टाउनशिप इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य देख रहे वरिष्ठ प्रबंधक शंभू नायक द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि एनटीपीसी टाउनशिप के अंतर्गत पीटीएस, टीटीएस और स्टेज-टू क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य होता है। इन्हें तीन अलग-अलग समूहों में बांटकर वर्षों से निर्धारित क्षेत्रों में कार्य कराया जा रहा था। अधिकांश मजदूर पिछले 26 वर्षों से विभिन्न ठेका एजेंसियों के माध्यम से काम कर रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में उन्हें विशेष अनुभव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.