हजारीबाग, जनवरी 31 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी के नॉर्थ वेस्ट परियोजना में बीते 28 जनवरी से धरना प्रदर्शन कर रहे 16 भू- रैयतों को गुरुवार की रात्रि जिला और केरेडारी पुलिस के द्वारा केरेडारी थाना कांड संख्या 17/26 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड संख्या में 21 नामजद लोगो को नामजद और 50 अज्ञात रैयतों को आरोपी बनाया गया है। जिसमे सभी केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडाबेर व बारियातु और नवाडीह गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा धरना के लिए बनाए गए टेंट पंडाल को भी तोड़ दिया गया है। इस घटना के विरोध में भू रैयत शुक्रवार को नॉर्थ वेस्ट परियोजना के पीओ ऑफिस के पास कुछ घंटे के लिए धरना पर बैठे गए और नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया है। धरना प्रदर्शन कर रहे रैयतों को कहना है कि टोटल 31 रैयतों क...