जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में जमशेदपुर के इंजीनियर आज शाम कैंडल मार्च निकालेंगे। यह कैंडल मार्च शाम पौने सात बजे जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के पास से निकलकर साकची गोलचक्कर पैदल पहुंचेगी। इस मौके पर दिवंगत डीजीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इंजीनियरों का कहना है कि इस घटना से सभी इंजीनियरों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सरकार अपराधियों की गिरफ्तारी में विफल है, जिससे आम लोगों में दहशत फैल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.