बेगुसराय, जनवरी 31 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी एनटीपीसी से निकलने वाली छाय पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही आसपास के लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। नेशनल हाइवे से लेकर रिफाइनरी सड़क पर बेतरतीब बिखरे छाय की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, उपाजाऊ भूमि की पैदावार को भी छाय प्रभावित कर रहा है। छाय ओवरलोडेड हाईवा के परिचालन से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। शनिवार को बीहट, चकबल्ली, नूरपुर के ग्रामीणों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर अपने आक्रोश को जाहिर किया। चकबल्ली के हरिहर-भूषण स्मृति पुस्तकालय परिसर से प्रतिरोध मार्च निकलकर बीहट चांदनी चौक पहुंचा और वहां पर ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन का पुतला दहन किया। मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गये प्रतिरोध मार्च में एनटीपीसी प्रबंधन के पुतला के साथ सैकड़...