रायबरेली, दिसम्बर 3 -- ऊंचाहार,संवाददाता। एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से ब्लॉक क्षेत्र के सौ क्षय रोगियों को छह माह की अवधि के लिए पोषण किट दी गई। एनटीपीसी की ओर से यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत करने के लिए की गई। एनटीपीसी में आयोजित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर जनकल्याण परक पहलों को आगे बढ़ाना सराहनीय है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नवीनचंद्र, डॉ. अनुपम, डॉ. मधु सिंह, डॉ. दिशा अवस्थी, आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.