भागलपुर, जनवरी 28 -- एनटीपीसी कहलगांव में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें सलामी दी। ध्वजारोहण और परेड ने कार्यक्रम को अनुशासित एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। समारोह में महाप्रबंधक (ओएंडएम) मनोरंजन परिदा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक) श्रीनाध मारिसेट्टी, सीआईएसएफ कमांडेंट भारती नंदन, सृष्टि समाज की अध्यक्षा अर्चना पटेल सहित अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन एवं विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने सीआईएसएफ के नेतृत्व में आकर्षक परेड प्रस्तुत की। परियोजना प्रमुख ने संविधान के मूल...