भागलपुर, मार्च 6 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि एनटीपीसी कहलगांव में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक संदीप नायक ने सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई और सभी से अपने कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल एक नियम या औपचारिकता नहीं बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और कार्यस्थल को दुर्घटना-मुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्लोगन लेखन, निबंध, और क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.