जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- स्टील सिटी जमशेदपुर में यूं तो इंजीनियरिंग के एक से बढ़कर एक नायाब नमूने हैं। लेकिन जब बात इंजीनियरिंग की होगी तो सर् एम विश्वेश्वरा का नाम अवश्य लिया जाएगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण ही 15 सितंबर को उनकी जयंती 'इंजीनियर्स डे' के तौर पर मनाई जाती है।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन एवम् उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलित एवं विश्वेश्वरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रीता जॉन ने बताया कि भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर1860 को कर्नाटक के मैसूर राज्य के मुदेनाहल्ली गांव में हुआ था। स्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंक आने पर मैसूर के महाराजा ने इन्हें पुणे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ने के लिए भेजा।आगे प्रा...