शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- जिल में अब सीटी (नर्सरी), डीपीएसई (एनटीटी), डीपीएड प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। जिसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक दिसम्बर को दोपहर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करा सकती हैं। जिसमें आवेदक की उम्र एक जुलाई 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 दिसंबर है। शुल्क 27 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है। आवेदन एवं फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया करने के बाद ही अभ्यर्थी इसका प्रिंट निकाल सकेंगे। प्रिंट निकालने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.