जमशेदपुर, जनवरी 29 -- नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रांची रॉयल्स टीम के खिलाड़ी के रूप में हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में रजत पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया है। हॉकी इंडिया लीग का आयोजन 4 जनवरी से 26 जनवरी तक किया गया, जबकि फाइनल मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया। आशीष की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि पूरी रांची रॉयल्स टीम में वे सबसे युवा खिलाड़ी थे। उन्होंने भारतीय हॉकी के सबसे बड़े मंचों में से एक पर अनुभवी अंतरराष्ट्रीय और ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए यह सफलता हासिल की। नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग में आशीष का रजत पदक जीतना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे एनटीएचए परिवार के लिए गर्व का ...