जमशेदपुर, जनवरी 28 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान टीबी रोगियों की पहचान, समयबद्ध जांच, पूर्ण उपचार, पोषण सहयोग और जन-जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि टीबी के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, ग्राम सभा, स्वयं सहायता समूह, महिला समूह, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय मीडिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जन भागीदारी के माध्यम से अभियान को व्यापक बनाया जा सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जांच में पॉजिटिव पाए गए सभी टीबी मरीजों का शत-प्रतिशत...