मुरादाबाद, जनवरी 7 -- किड्स प्रीमियर लीग के तहत मंगलवार को खेले गए 30 ओवर के मुकाबले में एनजी राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22-हसनपुर क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर एनजी राइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए 22-हसनपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 19.5 ओवर में मात्र 71 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नितिन ने 27 गेंदों पर 14 रन और हर्ष चौहान ने आठ गेंदों पर नौ रन बनाए। एनजी राइडर्स की घातक गेंदबाजी के सामने हसनपुर की बल्लेबाजी टिक नहीं सकी। यश, अजान, ध्रुव, गुरु और निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनजी राइडर्स की टीम ने बेहद आसानी से 11.3 ओवर में एक विकेट खोकर 72 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। युवराज सिंह ने 35 गेंदों पर 31 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.