मुरादाबाद, जनवरी 9 -- किड्स प्रीमियर लीग में शुक्रवार को एमपीएस नाइट राइडर्स और एनजी राइडर्स के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। समर्थ ने 41 गेंदों में 31 रन और अर्श ने 22 गेंदों पर 25 रन की उपयोगी पारी खेली। एनजी राइडर्स की ओर से नितिन और अरीब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए। जवाब में राइडर्स ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र 11.5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 155 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरीब कमाल ने 42 गेंदों में 79 रन की शानदार नाबाद पारी खेली, जबकि मोहम्मद आजम ने 29 गेंदों पर 46 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अरीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान एमपीएस के प्रिंसिपल शकील, द...