प्रयागराज, फरवरी 10 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय और सिक्किम अल्पाइन विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक, शोध एवं छात्र हितों को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कुलपति प्रो. रोहित रमेश एवं सिक्किम अल्पाइन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी, कुलसचिव एसएस मिश्र, डॉ. राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...