फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को कोयला से भट्टी जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से हड़कंप मच गया। टीम द्वारा एनजीटी नियमों का उल्लंघन करने पर दो प्रतिष्ठान स्वामियों से पांच-पांच हजार रुपए दंड के तौर पर वसूलते हुए उन्हें चेतावनी दी। कार्रवाई नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक की देखरेख में की गई। स्वास्थ्य विभाग की मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हृदेश कुमारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि वार्ड संख्या 62 नगला गूलरिया में कुछ प्रतिष्ठान स्वामी ताज ट्रेपीजियम जोन के नियमों का उल्लंघन करके कोयले से भट्टी जला रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए नगला गूलरिया आजाद नगर निवासी आमीन एवं सवान के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर कोयले से जलती हुई भट्टियां मिलीं। टीम ने तत्काल प्रभाव से दोनो...