गिरडीह, जून 22 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित सकरी, बेन्ड्रो और पछियारीडीह नदी से इन दिनों एनजीटी के सख्त प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। एनजीटी ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक झारखंड की नदियों से बालू उठाव पर पूरी तरह रोक लगाई है, ताकि मानसून के दौरान नदियों के पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित किया जा सके। लेकन गावां क्षेत्र में जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। सकरी और बेन्ड्रो नदी पर प्रतिदिन सुबह से शाम तक सैकड़ों ट्रैक्टरों के जरिए बालू उठाव हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बालू उठाव के कारण पुल का भी अस्तित्व खतरे में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां से उठाया गया बालू तिसरी व राजधनवार प्रखंड के विभिन्न स्थानों तक भेजा जा रहा है। यह न सिर्फ एनजीटी और राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना है, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.