देहरादून, मार्च 1 -- ब्रह्मपुरी वार्ड से भाजपा पार्षद सतीश कश्यप ने शनिवार को नगर आयुक्त नमामी बंसल से वार्ता की। पार्षद ने अधिकारी को जानकारी दी कि रिस्पना नदी के फ्लड जोन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति हो गई है। लोगों को नदी किनारे बने भवनों को गिराने का भ्रम हो रहा है। पार्षद ने कहा कि लोग हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं। उनके पास राशन कार्ड भी हैं। ऐसे में निगम एनजीटी के आदेश को लेकर स्थिति स्पष्ट करे। साथ ही लोगों को बिजली पानी के कनेक्शन दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.