जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को डिबार करने का डीसी ने दिया निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें रबी बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना, अम्लीयक मृदा सुधार, उर्वरक की उपलब्धता, गोदाम निर्माण, सौर ऊर्जा चलित मिनी कोल्ड रूम, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी जांच, कृषि मेला सह प्रदर्शनी आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। वही एनजीओ जीवन ज्योति केंद्र को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर डिबार करने के लिए विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया। साइक्लोन मोंथा एवं फसल में बीमारी के कारण हुए...