फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। जनपद की गोशालाओं की देखरेख और बेहतर किए जाने के मकसद से प्रशासन की ओर से एनजीओ के माध्यम से गोशालायें संचालित करने की तैयारी की जा रही है। प्रयोग के तौर पर तीन गोशालाओं पर पहले चरण में यह काम होगा। यदि यह सफल रहा तो एनजीओ के माध्यम से संचालित गोशालाओं की संख्या बढ़ायी जा सकती है। वहीं प्रशासनिक स्तर से नर और मादा गोवंशों को अलग अलग शिफ्ट किए जाने की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। जनपद में कान्हा गोशाला में समेत 30 गोशाला संचालित हैं। इसमें दो गोशालायें विभिन्न कारणों से लंबे समय से बंद हैं। इसमें एक सबलपुर और कटरी धर्मपुर है। गोशालाओं में गोवंशों के भरण पोषण को लेकर अक्सर शिकायतें आती हैं। सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि अब इसकी मानीटरिंग भी सख्त की गयी है। मंगलवार को कलेक्ट्रे...