सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर मॉडल हॉस्पिटल में एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) पुनः प्रमाणन के लिए रविवार से स्टेट एनक्वास असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए दो सदस्यीय टीम सदर अस्पताल पहुंची, जिसमें एम्स पटना की प्रियंका एलिजाबेथ थॉमस और डीसीक्यूए पूर्णिया डॉ अनिल कुमार शर्मा शामिल हैं। टीम ने अस्पताल के इमरजेंसी, एसएनसीयू, प्रसव वार्ड, मैटरनिटी ओटी, ओपीडी, चाइल्ड वार्ड सहित अन्य विभागों का गहन निरीक्षण किया। टीम पूरे तीन दिनों तक अस्पताल के विभिन्न सात विभागों का मूल्यांकन करेगी, जिसके बाद एनक्वास सर्टिफिकेट के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।गौरतलब है कि एनक्वास सर्टिफिकेट भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को दिया जाने वाला गुणवत्ता प्रमाण - पत्र है। पूर...