पूर्णिया, जनवरी 5 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर माधवनगर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह मूल्यांकन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम के माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम में उत्तर प्रदेश से डॉ. सोमेश कुमार सिंह और पश्चिम बंगाल से डॉ. सौमित्तरा हलधर शामिल थे। टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर सेवा प्रदायगी, कार्यप्रणाली और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही अभिलेखों की जांच कर गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव भी दिए गए। इस दौरान जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से डीसीक्यूए डॉ. अ...