नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियारों, गोला-बारूद और वाहनों की जब्ती के साथ अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। मुठभेड़ के दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बाहरी दिल्ली में हुई एक मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की उर्फ ​​मोगली और चंदर भान के रूप में हुई है। दोनों कथित तौर पर हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि विक्की पर हत्या के मामलों के संबंध में हरियाणा पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि भाऊ गैंग के ...