देवघर, अक्टूबर 31 -- देवघर,प्रतिनिधि समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने दोनों प्रमुख कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने जेजेएम और स्वच्छता सुनिश्चित करने एसबीएम के लक्ष्यों को शत प्रतिशत हासिल करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता अनुरूप शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए हर घर को नल और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.