बरेली, नवम्बर 13 -- बरेली। जिले में विभिन्न स्थानों पर फ्यूल स्टेशन/रिटेल आउटलेट केन्द्र स्थापित किये जाने को एनओसी जारी किये जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। तीरतपुर नवदिया में हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए आवेदक ने तीन माह पूर्व आवेदन दिया था, अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन विभागों ने अभी तक एनओसी प्रस्तुत नहीं की है, उन्हें जमा कराने का निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी को निर्देश दिए गए कि इस विषय पर सप्ताह में एक बार बैठक अवश्य की जाए ताकि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सके। जो अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.