भागलपुर, नवम्बर 29 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता गंगा रिवर फ्रंट की तरह सीढ़ी घाट निर्माण और सालों भर घाट पर गंगा का पानी रहने के लिए होने वाला कार्य एनओसी नहीं मिलने से नौ माह से बंद पड़ा है। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने बताया कि जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव से मिलकर पूरी जानकारी काम बंद होने की दी है। विधायक ने कहा कि भारत सरकार से एनओसी को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिलकर पहल की जायेगी। लगभग 126 करोड़ की लागत से काम होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...