रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। निकाय चुनाव लड़ने को लेकर होल्डिंग टैक्स भुगतान आवश्यक है। साथ ही नामांकन पत्र के साथ नो ड्यूज सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले प्रत्याशियों का नामांकन स्वत: रद्द हो जाएगा। इसे लेकर नगर परिषद रामगढ़ कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा और नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले की भीड़ उमड़ पड़ी है। नामांकन पत्र बिक्री और दाखिल करने के प्रथम दिन नगर परिषद रामगढ़ में कुल 27 लोगों ने एनओसी के लिए आवेदन दिया था। जिन्हें शुक्रवार को तमाम जांच प्रक्रिया के बाद एनओसी प्रदान किया गया। साथ ही दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 30 लोगों ने एनओसी के लिए आवेदन जमा किया है। जिनके कागजातों की जांच की जा रही है। उन्हें शनिवार को एनओसी प्रदान किया जाएगा। इस बाबत टैक्स संबंधित कार्य देखने वाले नोडल पदाधिकारी ...